विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से अभद्रता
खानपुर। नगर के चौहान बस्ती स्थित उच्च प्रा. विद्यालय पर बृहस्पतिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला शिक्षक से तीन शरारती तत्वों ने पहुंच अभद्रता की। महिला शिक्षक इससे पूर्व कुछ समझ पाती आरोपियों ने रखे दस्तावेज फाड़ने शुरू कर दिये। इस दौरान शिक्षिका को मारने की धमकी भी दी।
बताया जाता है कि नगर के चौहान बस्ती स्थित उच्च प्रा. विद्यालय में बृहस्पतिवार को शरारती तत्व पहुंचे तथा हंगामा करने लगे। इस दौरान महिला शिक्षक द्वारा विद्यालय में घुसने की वजह पूछते ही आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। शिक्षिका ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू कर है। क्षेत्राधिकारी स्याना अलका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।