बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2024 में स्टेट कोटे से प्रवेश शुरु हो गए हैं। अभी तक 41 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हैं। पांच सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी।
कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज को पिछले माह मान्यता मिली थी। इसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 100 सीटों पर प्रवेश होने हैं। मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 15 और स्टेट कोटे की 85 सीट निर्धारित की गई हैं। ऑल इंडिया कोटे की काउंसिलिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और 31 अगस्त से स्टेट कोटे की काउंसिलिंग में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज एलॉट हुआ है, उन अभ्यर्थियों के दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। स्टेट कोटे में रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी कॉलेज पहुंचने लगे हैं। कॉलेज में अभी तक करीब 41 अभ्यर्थी पहुंचे, जो अपने प्रवेश संबंधी प्रक्रिया को पूरी करवाने में जुटे हैं। पांच सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण होने पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरु होगी।
मेडिकल कॉलेज में नवीन सत्र के लिए स्टेट कोटे की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया के लिए तीन-तीन सदस्यों की सात टीमें बनाई हैं। 41 अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी कार्य करवा रहे हैं। - डॉ. मनीषा जिंदल, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज