फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर की घटना से देश के किसानों को पहुंची चोट : जयंत चौधरी

विज्ञापन
अगौता क्षेत्र के गांव पिपाला में विशाल जन आशीर्वाद सभा को सम्बोधित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्य? - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
लखीमपुर की घटना से देश के किसानों को पहुंची चोट : जयंत चौधरी
विज्ञापन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को अगौता के गांव पिपाला में आशीर्वाद पथ सभा को संबोधित किया। अपने 25 मिनट के संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोल। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना से पूरे देश के किसानों को चोट पहुंची है। इसका बदला लेने के लिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा। इस बार सरकार किसानों को नहीं, बल्कि किसान सरकार को रोक देंगे।
संबोधन की शुरुआत करते हुए जयंत ने कहा कि किसानों से आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। समय कठिन और खराब है, यूपी में लड़ाई लंबी और कठिन होगी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। गन्ने का भुगतान 14 दिन में हुआ नहीं, पांच साल में सिर्फ 35 पैसे प्रति किलो गन्ने के दाम बढ़े हैं। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। अडानी की संपत्ति में उछाल आया है। जब से मोदी सरकार आई है, महंगाई के अलावा कुछ नहीं बढ़ा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में लोस चुनाव से पहले दंगा भड़काने की कोशिश हुई। स्याना कांड में मारे गए तत्कालीन इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को इस सरकार ने अभी तक न्याय नहीं दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी अपराधों में नंबर वन है। हत्या, अपहरण और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। हाथरस कांड को भी सरकार की देन करार दिया। सभा के अंत मे लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा की अध्यक्षता रालोद नेता मौदुद अली ने और संचालन जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी ने किया। इस दौरान इरफान अली प्रधान, राजू तोमर सिरसली, गोहर अली, सलीम कुरैशी, फुरकान अली, राजू प्रधान, आज़ाद प्रधान, पंकज प्रधान, द्रोणवर सिंह, वीरपाल चेयरमैन, राहुल गुर्जर, सतेंद्र शर्मा पिपाला, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
पुलिस में महिलाओं को देंगे 50 फीसदी आरक्षण
जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र 31 अक्तूबर को जारी करेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्या को इंगित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देशित प्रकाश सिंह कमेटी को लागू करेगी। इससे पुलिस में सुधार होगा। पुलिस की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। हाथरस कांड पर चुटकी लेते हुए जयंत बोले कि महिलाएं पुलिस में भर्ती होने के बाद कम से कम डंडा तो नहीं मारेंगी। प्रत्येक किसान को 12 हज़ार रुपये सम्मान निधि देने और सीमांत किसानों को 15 हजार रुपये देने की बात कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा
जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि तीन से 12 अक्तूबर तक उन्होंने कई ट्वीट किए, लखीमपुर में किसानों की हत्या के मामले में एक भी ट्वीट नहीं किया।
प्रदेश में चीनी मिल चौधरी साहब की देन
जयंत चौधरी ने किसानों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि अगौता चीनी मिल छोटे चौधरी अजित सिंह की ही देन है। प्रदेश में सबसे अधिक मिल छोटे चौधरी ने ही लगवाई हैं। यूपी में चौधरी की कोई मिल नही हं,ै जबकि अन्य राज्यो में नेताओ ंकी कई-कई मिल हैं।
विज्ञापन

इन्होंने किया संबोधन
सभा के दौरान पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, चुनाव समिति संयोजक कुंवर पीके सिंह, डॉ. कुंवरवीर चौधरी, राजीव चौधरी, स्याना के पूर्व विधायक दिलनवाज खान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र लोधी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आसिफ गाजी, ओमवीर चौधरी, ठाकुर सुनील सिंह, अन्नू चौधरी, नरेंद्र दलाल, नावेद मियां, चौधरी बिजेंद्र सिंह, सुनील चरौरा, सविता सिंह, हरेंद्र यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मथुरा कुंवर नरेंद्र सिंह ने भी जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें