अब कटौती और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं के लिए उपभोक्ताआें को पावर अफसरों के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीएम की पहल पर पावर कारपोरेशन ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर 9412229110 जारी किया है। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
दरअसल, कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को संबंधित बिजली अफसर को रेफर की जाएगी। बिजली अफसर शिकायत का समाधान करेंगे। समाधान देरी से होने पर अधिकारी फोन पर शिकायतकर्ता को समस्या के समाधान का समय निर्धारित कर देंगे।
विज्ञापन
इस पहल से शिकायतकर्ता बेवजह दफ्तरों के चक्कर लगाने से बच जाएंगे। साथ ही कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। ताकि लापरवाही की गुंजाइश न रहे। कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कर्मी सेवाएं देंगे।
डीएम के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम पर 24 घंटे शिकायतें दर्ज की जाएगी। शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।- डीसी शर्मा, एक्सइएन, बुलंदशहर