फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चार युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों किशोरी के अश्लील फोटो भी खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एक महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गत चार जुलाई की शाम को घर से खेत पर गई थी। खेत पर पहले से एक गांव निवासी चार युवक मौजूद थे। उन्होंने किशोरी को दूसरे खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। साथ ही धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो फोटो वायरल कर उसके परिजनों की हत्या कर देंगे। इसी बीच मंगलवार सुबह किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया तो पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी। पीड़िता की मां ने थाने पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी तक आरोपियों के खिलाफ न तो रिपोर्ट दर्ज की गई है और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सका है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
फोटो वायरल होने के डर से 22 दिन तक चुप रही पीड़िता
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने उसके अश्लील फोटोे खींच लिए थे। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई भी की थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि मुंह खोला तो फोटो फेसबुक व व्हाटसएप पर वायरल कर देंगे। इस वजह से डर के कारण वह 22 दिन तक चुप्पी साधे रही।
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला उलझता नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना तो हुई है, लेकिन कुछ तथ्य संदिग्ध लग रहे हैं। घटना की जांच में पुलिस हर एंगल तलाश रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी के साथ चार युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें