फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए लाइन में खड़े किसान से मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया के लिए लाइन में खड़े किसान से मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरावली सहकारी समिति पर यूरिया पाने के लिए लाइन पर लगे एक किसान से कुछ युवक भिड़ गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में एक पक्ष ने तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसुरी निवासी राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गुरावली सहकारी समिति पर शनिवार को यूरिया लेने के लिए वह अपने पिता के साथ लाइन में खड़ा था। पीड़ित किसान का आरोप है कि भूरा, विकास, आजाद व पुष्पेंद्र अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सहकारी समिति पर पहुंचे। आरोपियों ने समिति पर यूरिया लेने के लिए लगी लाइन में खड़े उसके पिता के साथ अभद्रता करते हुए लाइन से हटा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के पिता के चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के नामजद व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। - छोटे सिंह, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें