फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में होंगे विस चुनाव के लिए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में होंगे विस चुनाव के लिए नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। रविवार को डीएम सीपी सिंह ने प्रेसवार्ता कर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभाओं के लिए सदर तहसील में ही नामांकन किए जाएंगे। कोविड गाइडलाइन के तहत नामांकन के दौरान केवल दो लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। नामांकन के लिए अधिकतम दो वाहनों को साथ लाने की अनुमति होगी।
डीएम ने बताया कि निष्पक्ष मतदान कराना और कोविड गाइडलाइन का पालन करना महत्वपूर्ण होगा। इसके लिए 1581 मतदान बूथों से मतदान का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। आचार संहिता लागू होने के बाद रात आठ से सुबह आठ बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के साथ ही कोविड संक्रमित मतदाताओं को घर से वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। इसके लिए पहले ही बीएलओ की ड्यूटी लगाते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदान करने के बारे में जानकारी ली जाएगी और उनकी इच्छा के मुताबिक बूथ पर या घर से ही मतदान कराया जाएगा। बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए ट्राइसाइकिल उपलब्ध रहेंगी, ताकि उन्हें मतदान करने में कोई परेशानी न हो। 14 से 21 जनवरी तक सदर तहसील में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन के दौरान केवल दो लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी, जबकि कोविड पूर्व यह संख्या पांच होती थी। नामांकन करने के लिए आने पर भीड़ लाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ होगा, जहां पर केवल महिला अधिकारी और महिला कर्मचारियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता होंगे ब्रांड एंबेसडर
सौ वर्ष या इससे अधिक आयु वाले 571 मतदाताओं को इस बार ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए भी जिला प्रशासन व्यवस्था करने की तैयारी में है। इससे पहले भी इन मतदाताओं को डीएम-एसएसपी सम्मानित कर चुके हैं। इन मतदाताओं के माध्यम से 75 फीसदी मतदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसएसपी
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर और अन्य बदमाश चुनाव को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। प्रतिदिन एक थाना क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल मार्च करते हुए लोगों को विश्वास दिलाया जाएगा कि मतदान निष्पक्ष कराया जाएगा। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनियां मिली हैं। एक कंपनी को गुलावठी तो दूसरी को डिबाई में कैंप कराया गया है। चुनाव को धन बल और अन्य तरीकों से प्रभावित करने को लेकर कहा कि 21 फ्लाइंग स्क्वायड और 21 स्थानीय निगरानी टीम को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सी विजिल एप पर इस संबंध में शिकायत और वीडियो अपलोड की जा सकती है। फोन पर शिकायत करने के लिए भी 1950 या 05732-282855 पर कॉल की जा सकती है।
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल
सिकंदराबाद 229 472
बुलंदशहर 192 457
स्याना 216 438
अनूपशहर 215 450
डिबाई 202 415
शिकारपुर 228 396
खुर्जा 233 442
कुल 1515 3070
नामांकन के लिए चयनित स्थान
विधानसभा नामांकन स्थल
सिकंदराबाद न्यायालय तहसीलदार, बुलंदशहर (कक्ष एक)
बुलंदशहर न्यायालय उप जिलाधिकारी बुलंदशहर (कक्ष दो)
स्याना न्यायालय नायब तहसीलदार नगर (कक्ष तीन)
अनूपशहर न्यायालय नायब तहसीलदार बरन (कक्ष चार)
डिबाई न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, बुलंदशहर (कक्ष पांच)
शिकारपुर बाह्य सभागार दक्षिणी द्वार
खुर्जा बाह्य सभागार उत्तरी द्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें