फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे भाजयुमो जिलाध्यक्ष, जेल से आवास तक नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर छूटे भाजयुमो जिलाध्यक्ष, जेल से आवास तक नारेबाजी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा को 24 घंटे बाद ही न्यायालय से जमानत मिल गई। जिसके बाद वह बुधवार देर शाम जेल से रिहा हुए। इस दौरान उनके समर्थकों ने जेल के बाहर नारेबाजी की। साथ ही दर्जनों गाड़ियों का काफिला उनके साथ जिला कारागार से गांव तक रवाना हुआ। जश्न का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव दुल्हैरा में बीते दिनों दो पक्षों में मारपीट हुई थी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पक्ष पर पीड़ितों ने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार रखना और भीड़ की शक्ल में उपद्रव करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 21 नामजद 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार पर कुछ समर्थक पहुंचे थे, सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। हंगामा या रोड जाम का मामला सामने नहीं आया है। - नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें