फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 34 केंद्रों पर 24 को होगी पीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : ???????
विज्ञापन
जिले में 34 केंद्रों पर 24 को होगी पीईटी की परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई जाएगी। 24 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में कक्ष निरीक्षक को भी मोबाइल केंद्र में ले जाने की अनुमित नहीं रहेगी। आसपास की फोटो काफी और साइबर कैफे तक बंद रहेंगे। कड़ी निगरानी में प्रश्नपत्र के बंडल खोले तथा सील कराए जाएंगे। गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र प्रभारियों संग मंथन कर यह जरूरी निर्देश दिए गए। परीक्षा में 31,418 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले में पहली बार हो रही पीईटी परीक्षा
यूपीएसएसएससी की ओर से विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षा कराई जाती है। पहली बार यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण के खतरे और अभ्यर्थियों की भीड़ अधिक होने पर प्रदेश के सभी जिलों में यह परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। जिले में पंजीकृत 31,418 अभ्यर्थी दो पालियों में इस परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

आयोग से आएगा सीटिंग प्लान
परीक्षा से करीब डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्रों पर पहुंचना होगा। आयोग की ओर से ही परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान भेजा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले की सातों तहसील में 34 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराने की तैयारी की है, जहां सीसीटीवी कैमरे, बिजली सहित अन्य इंतजाम दुरुस्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रशासन ने निगरानी के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं।
विज्ञापन

जिले में 34 केंद्रों पर 24 अगस्त को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की गई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र प्रभारियों को आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
- शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें