फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से अभद्रता करने वाला सिपाही लाइन हाजिर, हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर से अभद्रता करने वाला सिपाही लाइन हाजिर, हड़ताल स्थगित
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो दिन कार्य से विरत रहकर विरोध कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल स्थगित कर दी। वहीं, एसएसपी द्वारा अभद्रता करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। बाकी मांगो को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की मांग जारी है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व अल्ट्रासाउंड करने के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता किए जाने और एक सप्ताह पूर्व किसान नेता द्वारा स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट, अभद्रता ओर सरकारी दस्तावेजों को फाड़े जाने के विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले पिछले दो दिन से जिला अस्पताल समेत जिलेभर के सरकारी चिकित्सालयों में स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक कार्य का बहिष्कार कर धरना दे रहे थे। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार करने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी द्वारा जिला अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश ने बताया कि एसएसपी द्वारा अभद्रता करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। किसान यूनियन नेता के खिलाफ कार्रवाई के लिए वार्ता चल रही है। अन्य मागों के लिए एक प्रतिनिधि मंडल डीएम और एसएसपी से मिलेगा और अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। बताया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए जिला अस्पताल में पुलिस पिकेट की गस्त लगाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें