फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के खिलाफ चिकित्सकों ने खोला मोर्चा, लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के खिलाफ चिकित्सकों ने खोला मोर्चा, लखनऊ रवाना
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल के सीएमएस से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एक ओर सीएमएस मेडिकल लीव पर चले गए हैं, वहीं दूसरी ओर अब प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों का एक दल सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हुआ। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश ने बताया कि डीएम की कार्यशैली को लेकर पहले मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रह ओपीडी बंद करने की योजना बनाई थी। केंद्रीय दल के पदाधिकारियों की केंद्रीय मंत्री से वार्ता हो जाने पर आश्वासन मिला है। इसके बाद ओपीडी सेवाएं बहाल रखने का निर्णय लिया गया है। अब चार सदस्यीय पदाधिकारियों का एक दल स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के लिए लखनऊ रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि सीएमएस के विरूद्ध डीएम द्वारा बोले गए अपशब्दों का विरोध किए जाने पर अब डीएम द्वारा चिकित्सकों का मनोबल गिराने के लिए कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दो सूत्रीय मांग पत्र लेकर गए चिकित्सक
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश, सचिव डॉ. विकास राय, डिप्लोमा फार्मेसी के अध्यक्ष डॉ. जगदीश तेवतिया व एक अन्य चिकित्सक स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं। डॉ. आशीष प्रकाश ने बताया कि सीएमएस मामले में कार्रवाई और तबादले के लिए डीएम द्वारा लिखे गए पत्र के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री से मुुलाकात की जाएगी।
10 सितंबर से मेडिकल लीव पर चल रहे हैं सीएमएस
अमर्यादित भाषा से आहत सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद 10 सितंबर से मेडिकल लीव पर चल रहे हैं। 10 दिन बाद भी सीएमएस अस्वस्थ हैं। 13 सितंबर को उन्होंने पत्र जारी कर डीएम के बने रहते कार्य करने की जगह इस्तीफा देने की बात कही थी। सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि अभी स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जब तक पूर्ण तरीके से स्वस्थ्य नहीं हो जाता, काम पर नहीं लौटूंगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जांच कर कार्रवाई का दिया था आश्वासन
रविवार को प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया द्वारा नगर आगमन पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ द्वारा पत्र देकर मामला संज्ञान में लाया गया, जिसे संज्ञान में लेने पर प्रभारी मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने बताया कि डीएम-सीएमएस प्रकरण का जल्द समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें