फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में डेंगू के 19 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में डेंगू के 19 मरीज मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में डेंगू के आंकड़े एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। शनिवार को मेरठ में उपचार के दौरान जनपद निवासी 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, जबकि जिले में हुई एनएस-1 किट से जांच में नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में डेंगू के कुल 103 केस हो गए हैं। वहीं, एनएस वन किट से जांच में अब तक 1287 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

18 दिन बाद शनिवार को मेरठ से आई रिपोर्ट में 10 और लोगों की एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमित कुमार कुमार ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल समेत जिलेभर में में 257 लोगों का सैंपल लेकर एनएस-1, आईजीजी और आईजीएम किट से जांच की गई। जांच के दौरान नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरठ से आई रिपोर्ट वाले व्यक्ति मेरठ में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें