फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतारी में बुखार से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी में बुखार से युवक की मौत
विज्ञापन

छतारी। कस्बा स्थित मोहल्ला होली गेट निवासी एक युवक की बुखार से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने युवक को डेंगू बुखार बताया था। हांलाकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आसपास के क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला होली गेट निवासी मुवीन पुत्र सद्दीक खां को दो दिन पूर्व बुखार हुआ था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहासू ले गए। सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। रविवार को मुवीन का उपचार चला। लेकिन हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजन कुछ समय के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे। बाद में यहां से दिल्ली ले जाते समय रविवार रात मुवीन की मौत हो गई। मोहल्ले में करीब एक दर्जन लोग बुखार के शिकार हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक मोहल्ले में स्वास्थ्य जांच के लिए कोई भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें