फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बच्चे भी जानेंगे सौरमंडल का हाल

विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मुकुंदगढ़ी के प्राथमिक स्कूल में बनी खगोलीय लैब। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
अब बच्चे भी जानेंगे सौरमंडल का हाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी सौरमंडल का हाल जान सकेंगे। इसके लिए विद्यालयों में खगोलीय लैब बनाया जा रहा है, जहां बच्चों को सौरमंडल के ग्रह नक्षत्रों के बारे में बताया जाएगा। रविवार देर शाम सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के माजरा मुकुंदगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में खगोलीय लैब का उद्घाटन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और विधायक बिमला सोलंकी ने किया। ग्राम पंचायत के छह माजरों के प्राथमिक विद्यालय में लैब बनाया गया है, जहां बच्चों को सौरमंडल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के अधीन नयाबांस, सुखलालपुर, गफूरगढ़ी, मुकंदगढ़ी, माधवगढ़ी और सियासी गढ़ी माजरा में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में खगोलीय लैब बनाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि देश में बुलंदशहर के यह छह स्कूल पहले ऐसे स्कूल हैं, जहां पर खगोलीय लैब बनाई गई है। इस लैब में बच्चों को खगोलीय जानकारी मिल सकेगी। बच्चे लैब में टेलीस्कोप, ग्लाइडर आदि के जरिये तारों और ग्रह नक्षत्रों की जानकारी ले सकेंगे। सभी छह खगोलीय लैब को बनाने के लिए सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के लिए शासन से मिली 52 करोड़ रुपये की कंपोजिट ग्रांट की करीब 35 लाख रुपये राशि का प्रयोग किया गया है। लैब के संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले कई दिन से तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें