फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला को मारी गोली, गंभीर

Tue, 19 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौगानपुर स्थित मायके में रह रही महिला को मंगलवार देर शाम कुछ लोगों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी से हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। महिला ने पति और देवर पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

गांव चौगानपुर निवासी तोताराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंगूरी (29) की शादी कुछ साल पहले क्षेत्र के एक युवक से की थी। ससुरालीजन अंगूरी से दहेज की मांग करते थे।

इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद था। पिछले काफी दिनों से अंगूरी मायके में रह रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उसके पति और देवर ने उसे गोली मारी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली महिला की कमर के निचले हिस्से में लगी है। सीओ डिबाई आरपी सिंह ने बताया कि महिला ने पति और देवर पर आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें