फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवती के साथ आखिर किसका था बच्चा

Thu, 11 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अगवा युवती के साथ आखिर किसका था बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अभी तक अपह्रत युवती की तलाश को परेशान पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जहांगीराबाद से युवती के अपहरण मामले में एसडीएम की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती के साथ एक नवजात बच्चा भी देखा गया, लेकिन यह किसी को नहीं पता कि बच्चा कौन और किसका था।

एसडीएम की रिपोर्ट से पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। पुलिस युवती के साथ देखे गए बच्चे की जानकारी जुटाने में लगी है।

जहांगीराबाद नगर की एक युवती का अपहरण गैर समुदाय के अधेड़ द्वारा करने की रिपोर्ट दर्ज है। युवती 10 दिन से गायब है, लेकिन अभी तक पता नहीं लग सका है। एसडीएम अनूपशहर भैरपाल सिंह ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि युवती के साथ एक नवजात बच्चा भी था। बच्चा किसका था, यह जानकारी अभी किसी के पास नहीं है। अफसर बच्चे के भी अपहरण की आशंका जता रहे हैं। एसडीएम की रिपोर्ट में पता चला है कि युवती का अपहरण करने के बाद नरौरा ले जाया गया था।

युवती के साथ आरोपी व्यक्ति दो मई को नरौरा के आकाश गेस्ट हाउस में ठहरे थे। गेस्ट हाउस में आरोपी व्यक्ति ने अपना आईडी प्रूफ लगाया और निवासी के रूप में हैदराबाद का पता दर्ज कराया। जांच में सामने आया है कि युवती के साथ एक नवजात बच्चा था।

अब यह बच्चा कौन और किसका था, इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवती के साथ यह बच्चा किसका है?

दोनों में से किसी पर नहीं है बच्चाः जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति युवती को बाइक से शिकारपुर लेकर गया। यहां तक इनके साथ कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद दोनों शिकारपुर से नरौरा गए। जांच से स्पष्ट है कि युवती के जहांगीराबाद से जाने के दौरान उसके पास बच्चा नहीं था।
विज्ञापन


बच्चा शिकारपुर के बाद नरौरा जाने के दौरान उनके पास आया। आरोपी व्यक्ति के दो बेटी हैं। उसकी पत्नी गर्भवती है। आरोपी पक्ष के लोगों ने भी इस बच्चे की जानकारी से इंकार किया है। वहीं युवती पक्ष के लोगों ने भी ऐसे किसी बच्चे की जानकारी होने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें