फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने किया युवती से रेप मां ने कराया गर्भपात

Tue, 30 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाज को शर्मसार करने वाली घटना सोमवार को जनपद में घटी। जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से युवक ने रेप किया और महिला के गर्भवती होने पर आरोपी की मां ने बेटे के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता भ्रूण को पॉलीथिन में लेकर चौकी से लेकर जिला अस्पताल तक घूमती रही, मगर अफसरों की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने के बाद नींद से जागे अफसरों ने आनन-फानन में अपंजीकृत अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और अस्पताल को सीज कर दिया। घटना के बाद से आरोपी मां-बेटा भागे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का गांव के ही युवक ने करीब आठ माह पहले रेप कर दिया। पीड़िता ने बताया कि रेप के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान पीड़िता के गर्भ ठहर गया।
विज्ञापन


करीब सात से आठ माह के गर्भ को गिराने के लिए आरोपी की मां उसे हजरतपुर स्थित एक अपंजीकृत चिकित्सक के यहां ले गई। यहां उसे दवाई दे दी गई, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई।

हालत खराब होता देख पीड़िता को एक हजार रुपये देकर अबॉर्शन के लिए भेज दिया गया और कहा गया कि अबॉर्शन के बाद निकाह कर लिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता नगर के स्याना अड्डा स्थित उर्मिला अस्पताल में आ गई, जहां उसका अबॉर्शन करा दिया गया। अबॉर्शन के बाद अस्पताल संचालिका ने पीड़िता को पॉलीथिन में उसके भ्रूण को देकर वहां से चलता कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद पीड़िता भ्रूण को पॉलीथिन में लेकर नई मंडी पुलिस चौकी और जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में पॉलीथिन में भ्रूण देखकर अफरा-तफरा मच गई। मामला तूल पकड़ते ही नींद से जागे अफसर हरकत में आ गए। आनन-फानन में स्वास्थ्य अफसरों की टीम अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके बाद आरोपी अस्पताल संचालक उर्मिला के खिलाफ नई मंडी चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

घटना की सूचना पर स्वास्थ्य अफसरों की टीम को भेजकर अस्पताल सील करा दिया गया है। अस्पताल संचालक के खिलाफ नई मंडी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की मदद से अपंजीकृत अस्पताल को सील कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें