फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गई किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण

Sun, 17 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईंटा-रोड़ी से एक किशोरी का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया गया। किशोरी शुक्रवार की सुबह बाजार से सामान लेने गई थी।  किशोरी के पिता ने इस्लामाबाद निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस  किशोरी की तलाश में जुट गई है। पीड़ित पिता ने बताया कि  शुक्रवार सुबह सात बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी बाजार गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


दोपहर तक रिश्तेदार और परिचितों के यहां तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि उनकी बेटी को इस्लामाबाद निवासी साजिद बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। किशोरी को तलाश किया जा रहा है।
महिला को अगवा करने का कोशिश  नगर कोतवाली क्षेत्र के वहलीमपुर गांव में एक महिला को जबरन अगवा करने की कोशिश की गई।

विरोध करने पर तीन लोगों ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर आए मोहल्ले के लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़िता के पति ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहलीमपुरा निवासी नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह वह किसी काम से सिकंदराबाद गया था। घर पर पत्नी अकेली थी। अकेले होने का फायदा उठाकर गांव के ही तीन सगे भाई घर में घुस आए।

आरोपियों ने पत्नी से अभद्रता की। साथ ही आरोपी उसे खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पत्नी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए।  मोहल्ले के लोगों से खुद को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें