फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से रेप

Sat, 03 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
भाभी के देवर ने शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक रेप किया। अब शादी से इनकार करने पर पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। इस पर पीड़िता एसपी सिटी के पास पहुंची। एसपी सिटी ने कोतवाली पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अपने भाई के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि वह अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बड़ी बहन की शादी कुछ साल पहले बहलीमपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। इसलिए वह भी बहन के पास कभी-कभी आया करती थी। इसी दौरान पड़ोसी और बड़ी बहन के रिश्ते के देवर ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से रेप कर रहा है। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। युवती ने यह बात परिजनों को बताई। परिजनों ने युवक के परिजनों से बात करने की कोशिश की तो उसके परिजनों ने भी साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि जब उसने थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें