फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जेल परिसर में लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 May 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल परिसर स्थित पेड़ पर एक युवक का शव फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन


नरसलघाट चौकी क्षेत्र निवासी नावेद(22) पुत्र अब्दुल राजस्थान में फेरी लगाने का काम करता था। सोमवार शाम नावेद ने परिजनों से कहा था कि वह राजस्थान से बुलंदशहर आ रहा है। मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने पुरानी जेल परिसर स्थित पेड़ पर फंदे के सहारे नावेद का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से बैग भी बरामद किया है, जिसमें मृतक के कपड़ों के अलावा, दवाईयां और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिसके सहारे शव पेड़ पर लटका हुआ था उसमें शर्ट के अलावा कई और कपड़े मिलाकर फंदा बना गया था। इसलिए आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

खाई में मिला युवक का शव
कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे एक युवक का शव खाई में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मंगलवार सुबह खेतों पर गए लोगों को चेयरमैन राजबाला सैनी के फार्म के पास खाई में एक युवक का शव मिला।

शव के पास ही शराब का एक पाउच पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर हरे रंग की शर्ट और नीले रंग की लोअर थी। चेयरमैन राजबाला सैनी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ शत्रुघभन उपाध्याय ने बताया युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें