फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व चेयरमैन के भतीजे की मौत, एक गंभीर

Mon, 07 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला, नरौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पूर्व चेयरमैन के भतीजे की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल साथी का अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भागने में कामयाब हो गया। मामले में राजघाट निवासी आरोपी कार चालक के खिलाफ परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।


नगर के पूर्व चेयरमैन मदन वशिष्ठ के भतीजे मोहित वशिष्ठ (25) पुत्र स्व. ओमप्रकाश वशिष्ठ रविवार रात अपने साथी अरविंद पुत्र कांता प्रसाद के साथ राजघाट से बाइक से नरौरा लौट रहे थे।
विज्ञापन



जैसे ही उनकी बाइक उदयगढ़ी गांव के पास पहुंची। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार बाइक को रौंद कर निकल गई।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया।


अस्पताल ले जाते समय मोहित वशिष्ठ ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व चेयरमैन मदन कुमार वशिष्ठ के पुत्र विवेक वशिष्ठ ने राजघाट निवासी कार चालक वीरेंद्र पुत्र हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें