फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता ने जताया जान का खतरा

Mon, 07 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुजरात से धोखे से लाई गई युवती ने एक युवक पर गैंगरेप कराने का आरोप लगाते हुए एसपी सिटी से शिकायत की है। पीड़ित युवती ने एसपी से सुरक्षा की भी मांग की है। वहीं पीड़िता ने तहरीर देने के बावजूद पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है।

एसपी सिटी ने पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने एसपी सिटी को बताया कि वह अहमदाबाद गुजरात की रहने वाली है। करीब दो साल पहले बुलंदशहर के मोहल्ला रूकनसराय निवासी एक युवक निकाह का झांसा देकर अपने साथ ले आया।
विज्ञापन


आरोपी और उसके भाई ने किराए के कमरे में रखकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में
तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।  एसपी सिटी ने पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया है।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
अहार (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला से एक पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। महिला ने शोर मचाया तो पति की आंख खुल गई। तीन दिन तक फैसले का प्रयास किया गया। विफल रहने पर पुलिस ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज की।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की रात वह अपने घर पर सोई हुई थी। तभी गांव का ही पंकज पुत्र हरपाल आ गया। उसने सोते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पति की भी आंख खुल गई।
विज्ञापन


आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। तीन दिन तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चला, लेकिन प्रयास विफल रहने पर पुलिस ने रविवार शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें