फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में डकैती की कोशिश, एटीएम में की तोड़फोड़

Tue, 29 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में बदमाशों ने बीएड कॉलेज के चौकीदार को मारपीट कर मुंह पर टेप चिपकाकर बंधक बना लिया और जंगला काटकर इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) में घुस गए। बदमाशों ने बैंक के सायरन, सीसीटीवी कैमरा आदि के केबल काट दिये और एटीएम में तोड़फोड़ कर उसे काटने का प्रयास किया।

कामयाब न होने पर सीसीटीवी की डीवीआर लेकर भाग गए। चौकीदार ने किसी तरह मुंह पर लगी टेप को छुटाकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस व बैंक कर्मचारी पहुंचे। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने भी घटना स्थल का दौरा किया। बैंक प्रबंधक ने कैश संबंधी नुकसान से इंकार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में हाईवे किनारे इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा है।
बैक के बराबर में ही लॉर्ड शिवा बीएड कॉलेज है। कालेज में धीरज चौकीदार है। रविवार रात वह प्रबंधक कक्ष के पास स्थित कमरे में सोया हुआ था। धीरज ने बताया कि आधी रात के बाद उसे खुट खुट की आवाज आई। उसने जंगले से झांककर देखा तो कुछ दिखाई नहीं दिया।

जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो घात लगाये खड़े बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मारपीट करते हुये उसके मुंह पर सर्जिकल टेप चिपका दी। हाथ व पैर बांधने के बाद गोली मारने की धमकी देते हुये उसे चारपाई पर डाल दिया। करीब 15 बदमाशों ने गैस कटर से कॉलेज की ओर से बैंक के जंगले का काटकर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


 बैंक प्रबंधक निरंजन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटने का असफल प्रयास किया है। बदमाश सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग वाली डीवीआर ले गये हैं। उधर एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बैंक प्रबंधक को बैंक में सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिये। एसओ प्रभाष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।


बदमाश जिस प्रकार गैस कटर और रस्सी-सर्जीकल टेप लेकर आए थे, उससे लगता है कि वह पूरी तैयारी से थे। नोट बंदी के बाद से बैंक का यह एटीएम बंद पड़ा है।
इसमें नया कैश डाला ही नहीं गया था। शायद बदमाशों को एटीएम के खाली होने की जानकारी नहीं थी।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें