फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई गाड़ी में छिपे थे दो गो तस्कर, गोशाला में बैलों को छोड़ने गए तो आए काबू में

Tue, 29 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्करी के मामले में शनिवार रात पकड़े गए ट्रक में से दो और तस्करों को पाया गया है। गो भक्तों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। गो भक्तों ने पुलिस प्रशासन से अन्य फरार तस्करों को गिरफ्तार करने और गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार रात गो रक्षकों की सूझबूझ के चलते तस्करी के लिए ले जाए जा रहे बैलों को बचा लिया गया था। टीकरी बॉर्डर के नजदीक रोके गए ट्रक से पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका साथी एक अन्य तस्कर और स्कॉर्पियो में सवार साथी भागने में कामयाब हो गए थे।

बाद में घायल बैलों को छोड़ने के लिए ट्रक को गोयला गोशाला ले जाया गया। रविवार को जब गोशाला के कर्मचारी ट्रक पर चढ़े तो उन्हें कुछ शक हुआ। इसके बाद बॉडी के ऊपर बने हिस्से में देखा तो दो व्यक्ति अंदर छिपे थे।
विज्ञापन


गो सेवक मंदीप ने बताया कि इस तरह का एक बॉक्स बनाया गया था, जिससे देखकर कोई कह भी नहीं सकता कि इसमें आदमी छिप सकते हैं। उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने भी दो अन्य आरोपियों को पकड़े जाने की बात स्वीकारी है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इन्हें कहां से काबू किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें