कोतवाली क्षेत्र के नयाबांस गांव के जंगल में अधेड़ का शव पेड़ से लटका दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को नीचे उतारा। अधेड़ के गर्दन पर चोट के निशान थे और मुंह से खून रिस रहा था।
इसके चलते हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस खुदकुशी का मामला मान रही है। अधेड़ की जेब से हिसाब-किताब की पर्ची मिली है।
शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नयाबांस निवासी भीम शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि खेत में शहतूत के पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश ऊनी शॉल से लटकी हुई है।
सूचना मिलते ही गांव के लोग और पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। अधेड़ की जेब में हिसाब की पर्ची भी मिली। शव की शिनाख्त नहंी हो पाई है।
इंस्पेक्टर स्याना रामसेन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।