हाईवे स्थित महादेव चौराहे पर मंगलवार सुबह नरौरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने महादेव निवासी श्याम (28) पुत्र महेंद्र सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को जेल भेज दिया है।
श्याम के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि वह पिछले एक माह से बीमार था। घर से सुबह टहलने के लिए निकला था। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल गोयल का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
व्यापारी उमेश गुप्ता, नरेंद्र शर्मा का कहना है कि नगर पालिका को नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाना चाहिए। घड़ल्ले से हो रहा अवैध खननः तहसील के गंगा तट पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।