फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी आई महिला को अगवा कर लूटा

Thu, 29 Sep 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
बाद में वे उसे खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जंगल में फेंककर भाग गए। पीड़िता ने इस मामले में अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रूपा पुत्री किशनलाल निवासी राधा नगर ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी वर्ष 2008 में संजय पुत्र महीपाल निवासी बहलीमपुरा से हुई थी।

शादी के बाद से दोनों में अनबन चल रही है। इसका केसकोर्ट में विचाराधीन है। उसी केस की तारीख पर सोमवार 26 सितंबर की सुबह वह कचहरी गई थी। कचहरी से कुछ दूरी पर एक महिला व एक पुरुष उसे मिले। दोंनों ने बातों में फुसलाकर उसे नशीला पदार्थ पिला लिया।

वह होश खोने लगी तो वे उसे अलीगढ़ के जंगलों में ले गए। वहां उसके गले से सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, सोने के कुंडल लूट लिए। बाद में आरोपियों ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। रूपा का कहना है कि उससे आरोपियों ने केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे उसे बदहवास हालत में खुर्जा के जंगल में फेंक कर चले हए। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक महिला और एक पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें