फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर सूटकेस से जेवर उड़ाए

Tue, 29 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
 टैंपो सवार महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने उसके सूटकेस से करीब चार लाख की ज्वेलरी उड़ा ली। घर पहुंचकर सूटकेस खोलने के बाद महिला को घटना की जानकारी मिली। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

सोमवार शाम को बुलंदशहर के शीतलगंज कॉलोनी निवासी अनीता गुप्ता पत्नी अमित कुमार खुर्जा बस अड्डे से घर जाने के लिए टैंपो में बैठीं। अनीता ने बताया कि टैंपो में सवार कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान शातिरों ने उनके सूटकस से सोने की दो चेन, दो अंगूठी, कानों की झुमकी समेत करीब चार लाख की ज्वेलरी चोरी कर ली।
विज्ञापन


बुलंदशहर पहुंचने पर जब उन्हें होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची। घर पर सूटकेस खोलकर देखा तो ज्वेलरी गायब थी। पीड़िता अनीता गुप्ता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।

टेंपो में बैग से कैश और सोने की चेन गायब
 टेंपो सवार मां-बेटी के सामान से किसी ने कैश और सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। दनकौर निवासी लज्जा ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी बेटी सुमन के साथ दादरी जाने के लिए बुलंदशहर से टेंपो से सिकंदराबाद आ रही थी।

लज्जा ने बताया कि उसके मना करने के बावजूद टेंपो चालक ने उसके बैग टेंपो की छत पर रख दिए। लज्जा ने बताया कि सिकंदराबाद पहुंचने पर जब उसने अपना सामान चेक किया तो बैग में रखी चार हजार की नकदी और सोने की चेन गायब थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया।

कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि  पकड़े गए टैंपो चालक से पूछताछ की जा रही है।

कहासुनी के विवाद में लूटपाट का आरोप
 पहासू थाना क्षेत्र में कार सवार दो लोगों ने लूटपाट की कोशिश करने आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है। जबकि थाना पुलिस  मामूली कहासुनी का विवाद बता रही है। पहासू के मोहल्ला पठानटोला निवासी शारिक खां पुत्र साजिद खान ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार दोपहर अपने साथी जमीर पुत्र अलीहसन के साथ अलीगढ़ से कार में लौट रहा थे।

रास्ते में अल्लीपुर मोड़ के पास सफेद रंग की जैस्ट कार ने ओवरटेक कर उनकी कार रुकवाने की कोशिश की। शारिक  के मुताबिक जैस्ट कार में अवैध हथियारों के साथ बदमाश थे। जबकि शारिक के पास 50 हजार रुपये थे। जब उन्होंने कार सवारों को पहचानने की बात की तो वह वापस भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


पीछा करके उनमें से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ पहासू कौशलेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कार आगे पीछे करने को लेकर कहासुनी हुुई थी। लूट की कोशिश के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें