फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचने पर लगेगा 51 सौ रुपये जुर्माना

Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ती शराबखोरी के खिलाफ थानाक्षेत्र के गांव कपना के निवासी अब एकजुट हो गए हैं। रविवार को बैठक कर ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गांव में शराब बेचते पकड़े जाने पर 51 सौ रुपये का जुर्माुना लगाया जाएगा। वहीं शराब बिक्री की सूचना देने वाले को भी 11सौ रुपये नकद इनाम दिए जाएंगे।


रविवार को थाना क्षेत्र के गांव कपना में  प्रधान पति सुरेंद्र सोलंकी  की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय में शराब बंदी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में  गांव में शराब बंदी का संकल्प लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में शराब बेचने पर 5100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शराब बेचने वाले की सूचना देने वाले को 11 सौ रुपये का नकद पुस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा शराब पीकर गांव में हुड़दंग करने पर 2100 रुपये का जुर्माना होगा। बैठक में विरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, राजेंद्र, सतीशचंद, विनोद शर्मा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें