फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Thu, 02 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
­राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी वार्ष्णेय से फोन पर 50 लाख की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने तीन अलग-अलग नंबरों से फोन करके अभद्रता की और रंगदारी की रकम न देने पर हत्या की धमकी दी। एसपी सिटी के आदेश पर नगर पुलिस ने मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जांच शुरू कर दी है।

राजकीय पशु चिकित्सालय सदर परिसर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. केपी वार्ष्णेय ने पुलिस को तहरीर दी कि 28 फरवरी 2017 की शाम छह बजकर 10 मिनट पर किसी अनजान व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7669439367, 8080240132 और 8291361778 से उनके सीयूजी नंबर 9412210075 पर कई बार कॉल की।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम को अनूपशहर लेकर पहुंचने को कहा। इसके बाद अगली कॉल में आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। डॉ. ने बताया कि उन्होंने आरोपी से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है। आरोपी ने रंगदारी की रकम न देने पर हत्या की धमकी दी।

इसके चलते डॉ. और उनका परिवार भयभीत है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में किसी शरारती व्यक्ति की करतूत प्रतीत होती है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अफसरों को कजाकिस्तान के नंबर से मिल रहीं धमकियां
 प्रशासनिक अधिकारियों को कॉल कर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाली कॉल के तार विदेश से जुड़े होने का भंडाफोड़ होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप है। एसडीएम अनूपशहर को पहली कॉल कजाकिस्तान के नंबर से किया गया था। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।

इस नंबर से अनूपशहर एसडीएम, डिबाई एसडीएम और सिकंदराबाद तहसीलदार को धमकाया गया है। एसडीएम अनूपशहर की शिकायत की पुलिस ने आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

अनूपशहर एसडीएम भैरपालसिंह ने बताया कि 28 फरवरी की देर रात सीयूजी नंबर पर दो बार तीन नंबरों से कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पूछताछ करने पर कॉलर ने खुल को अनूपशहर का निवासी बताया था। आरोपी ने एसडीएम से एक लाख रुपये नहंी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

एसडीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोबाइल नंबर प्लस 7669439367 कजाकिस्तान देश का निकला है। कजाकिस्तान का कोड नंबर प्लस 76 है तथा नंबर आठ अंकों का होता है। संयोगवश यह नंबर अनूपशहर के मौहल्ला मीरा निवासी वकील पुत्र नूरहसन का निकला और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन नंबरों से कॉल आई है वह देश के ही है। एसडीएम अनूपशहर के अलावा एसडीएम डिबाई तथा तहसीलदार सिकंदराबाद को भी धमकी भरी कॉल मिली हैं। प्रभारी निरीक्षक उदयवीरसिंह बालियान ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें