फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने वनरक्षक व चौकीदार को दौड़ाया

Thu, 02 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना श्रीनगर क्षेत्र के गांव बिलरही स्थित चौड़ा जंगल से ट्रैक्टर ट्राली में बालू व लकड़ियां भर रहे दबंगों का विरोध करना वनरक्षक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने लाठी डंडे लेकर वनरक्षक व चौकीदार को मौके से दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर निकले वनरक्षक ने थाना में घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



गांव बिलरही के चौड़ा जंगल में लक्ष्मीशंकर शुक्ला वनरक्षक के पद पर तैनात है। इसी जंगल में रज्जू यादव चौकीदार है। गुरुवार की दोपहर वनरक्षक व चौकीदार बाइक से जंगल का भ्रमण कर रहे थे। तभी कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ियां और बारिश के दौरान एकत्र हुई बालू भरने लगे। वनरक्षक ने इसका विरोध किया तो दबंग भड़क उठे और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। तब वनरक्षक और चौकीदार ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।


वनरक्षक ने थाना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि दबंगों ने मारपीट का प्रयास करते हुए जाने से मारने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी मधुसूदन शुक्ला का
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें