सिकंदराबाद क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। रविवार देर रात मंडी श्यामनगर फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के वक्त दोनों ड्यूटी से लौट रहे थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लिया है।
पुलिस के मुताबिक फरीदपुर गांव निवासी हरेंद्र और जोगेंद्र ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों चचेरे भाई हैं। रविवार देर रात दोनों भाई कासना से ऑटो में सवार होकर मंडी श्यामनगर तक आए थे। वहां से पैदल ही अपने घर जा रहे थे।
तभी दनकौर सिकंद्राबाद रोड पर मंडी श्यामनगर के पास फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दो बाइकों की भिडंत, तीन घायल
खुर्जा (ब्यूरो)। सिकंदराबाद निवासी रोहित अपने भाई विपिन के साथ रविवार शाम को नवदुर्गा शक्ति मंदिर आ रहा था। बाईपास पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
सड़क हादसे में तीन घायल
कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। भीमनगर कस्बा गुलावठी निवासी सोनू पुत्र योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वह बाइक से सिकंदराबाद जा रहा था। सुबह 11 बजे भराना मोड़ पहुंचा तो पीछे से आ रहे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।
इससे उसे चोटें आईं हैं। सोनू ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, बिलसूरी पुल के पास अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। ग्राम बिलसूरी निवासी नितिन ने बताया कि वह गांव निवासी दोस्त दीन मोहम्मद के साथ बाइक से सिकंदराबाद जा रहा था।