फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में खड़ा वृद्ध गिरा, मौत

Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर स्थित इलाहाबाद बैंक पर कैश निकालने के लिए लाइन में खड़ा एक वृद्ध धक्का-मुक्की के दौरान गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैश निकालने के लिए मृतक पिछले कई दिनों से बैंक आ रहा था। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव नगला शेखू निवासी मीर सिंह (62) पुत्र हरिसिंह नगर स्थित इलाहाबाद बैंक पर रुपये निकालने आया था। शाम करीब चार बजे तक लाइन में खड़े रहने के दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। घटना से लाइन में लगे लोगों में अफरातफरी मच गई। परिजनों को सूचना देकर लोगों ने बुलाया।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में मीर सिंह को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मीर सिंह के बेटे पप्पू ने बताया कि कैश न होने के कारण उसके पिता पिछले कई दिनों से परेशान थे। कैश निकालने के लिए तीन चार दिनों से वह लाइन में लग रहे थे।

लाइन में लगने के दौरान हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को मीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

बैंक से कैश न मिलने पर टावर पर चढ़ा युवक
फिल्म शोले में वीरू जैसे बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था, उसी तरह बैंक से कैश नहीं मिलने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोग जुटे तो वह टावर से कूदने की धमकी देने लगा। हालांकि लोगों ने समझाकर युवक को नीचे उतारवा लिया लेकिन घंटे भर तक लोगों की धकड़नें तेज रहीं। बाद में उसने बताया कि उसने अपनी बात पहुंचाने के लिए ऐसा किया था।

अहार क्षेत्र के गांव चरोरा में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की ब्रांच है। मंगलवार को  सुबह चार बजे लोग पहुंचे और दोपहर एक बजे कैश खत्म होने की घोषणा कर दी गई। इसी से खफा दीपक पुत्र राज कुमार निवासी खदाना मोबाइल टावर पर चढ़ गया।  बैंक स्टाफ ने दीपक को समझाने का प्रयास किया नमगर दीपक टावर से कूदने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन


बाद में दीपक को किसी तरह नीचे उतारा गया। टावर से उतरने के बाद भी दीपक को कैश नहीं मिल सका।  दीपक को कहना है कि उनको बीज और खाद की जरूरत है। एक माह से उनको पैसा नहीं     मिला है।
ग्रामीण बैंकों में केश की किल्लत है। इसलिए ग्राहकों को मनमाफिक कैश नहीं मिल पा रहा है। युवक को टॉवर से उतरवा लिया गया।
 सतपाल महेता, लीड बैंक मैनेजर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें