फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए हमला

Sun, 23 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ित के भाई व पड़ोसियों से पूछताछ करतीं पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए परिजनों ने मोहल्लेवालों के साथ दुकानदार के घर पर हमला बोल दिया। हमलावारों ने दुकानदार के साथ-साथ उसकी पत्नी और मां को मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर दुकानदार के परिचित भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत किया। पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट कर पुलिस ने  दो नामजदों को गिरफ्तार भी किया। बाद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण भी हटवाया।


नगर के बाजार माधोदास निवासी राजकुमार पुत्र भगवत प्रसाद ने बताया कि उनके घर के बाहरी छोर पर कंफेक्शनरी की दुकान है। रविवार की सुबह उनका बेटा देवेश गोयल दुकान पर बैठा हुआ था। बकरकसाबान निवासी अतीक सामान खरीदने आया।
विज्ञापन


दुकान पर सामान नहीं होने के कारण देवेश घर से सामान लेने चला गया। इसी दौरान अतीक ने गल्ले से रुपये निकाल लिए। इस दौरान कुछ नोट गिर गए, जिसे देख देवेश को शक हुआ। उसने गल्ला से कैश गायब देख अतीक को पकड़कर बैठा लिया।

सूचना पर अतीक के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर देवेश के घर पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव में आई देवेश की पत्नी नेहा गोयल और माता सरोज कुमारी के साथ भी मारपीट की गई।

मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण दुकानदार के पक्षके लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र कुमार ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया और लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अतीक, सरफराज, शकील, शाहनवाज, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने अतीक व शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्रिय विधायक विमला सोलंकी ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।


बाद में नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने नगर के बाजारों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने बाजार में दुकानों के आगे से अतिक्रमण भी हटवाया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने कहा कि नगर की फिजा खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें