थान मॉडल टाउन एवं रामपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान धारूहेड़ा चुंगी निवासी योगेश उर्फ भोटा, बंजारवाड़ा निवासी बिरेन्द्र एवं बधराना निवासी काला उर्फ कमल के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर कर्नल महासिहं चौक से अवैध पिस्टल व रौंद के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से युवक के पास से एक पिस्टल व एक कारतूस तथा दूसरे युवक से दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर थाना रामपुरा पुलिस ने नाईवाली चौक फ्लाईओवर के नीचे खड़े युवक को गिरफ्तार किया। एएसआई धर्मपाल ने बताया कि आरोपी बधराना निवासी काला उर्फ कमल के पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ है। इस केस में भी पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।