फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने पर मंगेतर को दी गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के मंगेतर को दी गोली मारने की धमकी
विज्ञापन

- कॉल करने वाले ने खुद को बताया युवती का प्रेमी, ससुरालियों ने तोड़ा रिश्ता
- युवती के पिता ने कॉलर के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़।
गांव के ही एक युवक ने फोन कर एक युवती के मंगेतर को युवती से शादी करने पर गोली मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने युवती को अपनी प्रेमिका बताया। धमकी के बात ससुरलियों ने रिश्ता तोड़ दिया है। वहीं युवती के पिता ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता नोएडा में तय किया था। बताया कि पांच छह दिन पहले गांव के ही एक युवक ने उनके होने वाले दामाद को फोन किया और उनकी बेटी से शादी करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। बताया कि युवक इतने पर ही नहीं रुका और उसने उनकी बेटी पर अपनी प्रेमिका होने का झूठा आरोप भी लगाया। पीड़ित ने बताया कि धमकी के बाद बेटी के ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया है। पीड़ित ने गांव निवासी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें