बागेश्वर। कांडा तहसील प्रशासन ने कमेड़ीदेवी के एक दुकानदार द्वारा ग्रामीण बैंक की शाखा द्वारा लिए गए ऋण का छह लाख रुपये की अदायगी न करने के आरोप में उसकी दुकान पर ताला जड़ दिया। तहसीलदार मौन पाल सिंह ने बैंक कर्मियों के साथ बैठकर दुकान में रखे सामान का आकलन कर उसे दुकान मालिक नारायण सिंह मेहता के हवाले कर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष केएस रावत, बैंक के अधिकारी हीरा सिंह ऐठानी, दीवान सिंह, पूरन चंद्र बबीता बोरा, प्रकाश जोशी, राजेंद्र मेहता आदि थे।