फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली निवासी महिला के फोन पर भेजे अशर्ील मैसेज, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी महिला के फोन पर भेजे आपत्तिजनक मेसेज, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दिल्ली निवासी एक महिला के फोन पर आपत्तिजनक मेसेज भेजे। पीड़िता ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी पीड़ित महिला ने देहात कोतवाली में शनिवार देर शाम को तहरीर देकर बताया कि नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। उक्त गांव निवासी एक युवक बीते कई दिनों से पीड़िता के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मेसेज आदि कर रहा है। साथ ही पीड़िता को काफी परेशान कर रहा है। पीड़िता के कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हाल ही में पीड़िता ने जब आरोपी से इस बाबत विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें