दो घरों में डकैती की वारदात में पुलिस खाली हाथ
खुर्जा देहात के गांव बहोरवास का मामला, 10 लाख का माल ले गए थे बदमाश
खुर्जा।
देहात थाना क्षेत्र के गांव बहोरवास में हुई दो घरों में डकैती की वारदात में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका।
20 दिसंबर की रात करीब 12.10 बजे 10-12 बदमाश गांव बहोरवास निवासी नानकचंद्र के मकान में घुस गए। परिवार को बंधक बनाकर 65 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान ले गए। इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही सिराजुद्दीन के मकान पर धावा बोल दिया। वहां से भी 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल लूट कर चंपत हो गए।
शुक्रवार को भी पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी देहात पीके तिवारी का कहना है कि टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।