फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता से देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता से देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस दौरान पीटाई के कारण पीड़िता को अपने दो माह के गर्भ का अबोर्शन भी कराना पड़ा। पीड़िता ने अब करीब आठ माह बाद मामले में आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 20 जुलाई 2016 को हापुड़ निवासी युवक साजिद पुत्र शकील के साथ हुआ था। निकाह में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में एक कार व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का आरोपी उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि पीड़िता फरवरी 2018 में अपने ससुराली में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसके देवर माजिद ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने जब अपने अन्य ससुरालीजनों से मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने उल्टा पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उस दौरान पीड़िता दो माह की गर्भवती थी। इस कारण पीड़िता का दो माह का गर्भ खराब हो गया और उसे अबोर्शन कराना पड़ा। बीते दिनों पीड़िता अपने मायके वालों के साथ ससुराल गई तो आरोपी ससुरालीजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और अपनी अतिरिक्त दहेज की मांगों पर अड़े रहे। पीड़िता ने अब आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपी पति साजिद, ससुर शकील, सास वकीला, देवर माजिद, ननद रुकसार और रेशमा निवासीगण हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें