फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर चोट ल्रगने से हुई थी दीपक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर चोट लगने से हुई थी दीपक की मौत
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी सीआरपीएफ जवान की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सीआरपीएफ जवान दीपक की मौत सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से हुई है। पुलिस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि गत सोमवार देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी सीआरपीएफ के जवान दीपक पुत्र राधेश्याम शर्मा अपने दोस्तों के साथ शहर में घूमने के लिए गया था। देर रात उसके साथियों ने परिजनों को फोन पर उसके सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना दी थी। देर रात ही जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को परिजन अपने साथ घर ले गए थे। मंगलवार सुबह दीपक की हालात ज्यादा बिगड़ गई और जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। वहीं, अब बुधवार को दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दीपक की मौत सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। पुलिस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक मामले में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दंभ भर रही है।
विज्ञापन

... तो दोस्तों के पेट में छिपा है राज
सूत्रों की मानें तो सोमवार देर शाम दीपक के साथ उसके करीब दो-तीन दोस्त साथ थे। उस रात दीपक के साथ आखिर हुआ क्या था, इस बात की उसके दोस्तों को सही जानकारी हो सकती है। हालांकि, यह जांच का विषय है, पुलिस भी इस बाबत अभी चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

कोट..
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दीपक की मौत सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है, कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - धनंजय मिश्र, नगर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें