फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस का खुलासा:

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। गैंगस्टर अंकित भादू को सिरसा में पनाह देने व मोबाइल सिम उपलब्ध करवाने वाले सिरसा के बेगू रोड निवासी राजेश उर्फ सोनू को गंगानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गंगानगर के जवाहर नगर थाना पुलिस की पूछताछ में राजेश ने सिरसा में अंकित भादू को फरारी कटवाने वाले सिरसा पुलिस के कर्मी की पहचान उजागर कर दी। उसने बताया कि उसे सिरसा जिला पुलिस में तैनात सिपाही संदीप कासनिया ने अंकित भादू से मिलवाया था। संदीप कासनिया की तैनाती पुलिस लाइन में है। संदीप ने गैंगस्टर अंकित भादू को सिरसा जिले में विभिन्न ठिकानों पर फरारी कटवाता रहा। संदीप के कहने पर ही उसने अंकित भादू को अपनी आईडी से सिम व एक डोंगल उपलब्ध करवाया। जवाहर नगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक का कहना है कि हरियाणा पुलिस के सिपाही संदीप कासनिया पर शिकंजा कस दिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम सिरसा भेजी गई है। संदीप ड्यूटी से गायब है, लेकिन जल्द ही राजस्थान पुलिस उसे गिरफ्त में ले लेगी। आरोपी राजेश उर्फ सोनू से गैंगस्टर अंकित भादू के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मंगलवार दोपहर आरोपी राजेश को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड में भेजा है।
बता दें कि सिरसा पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर कह चुके हैं कि गैंगस्टर अंकित भादू को सिरसा में पनाह देने वाले पुलिस कर्मी की तैनाती सिरसा में है। पुलिस अधीक्षक ने उक्त पुलिस कर्मी की पहचान उजागर नहीं की। उन्होंने इतना ही बताया कि उनके पास उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 अगस्त को पंचकूला क्राइम ब्रांच गैंगस्टर अंकित भादू को तलाश करते हुए राजस्थान पहुंची थी। सादुल शहर के पास पुलिस की भादू के साथ मुठभेड़ हो गई। भादू पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने में कामयाब हो गया था, लेकिन उसका मोबाइल व बैग खेतों से गंगानगर पुलिस को मिल गया। सिम आईडी से खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर अंकित भादू ने सिरसा के बेगू रोड में रहने वाले राजेश उर्फ सोनू की आईडी पर सिम लिया हुआ था। इसके बाद गंगानगर पुलिस की स्पेशल टीम सिरसा पहुंची। इसके बाद सीआईए के साथ राजेश के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। राजेश से पूछताछ में पता चला है कि मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत एक कर्मी सिरसा में फरारी कटवा रहा था। उक्त कर्मी ने तीन दिन तक अंकित भादू को राजेश के पास ठहराया और सिम लेने के लिए उसकी आईडी गैंगस्टर को दिलवाई। 11 अगस्त को गैंगस्टर अंकित भादू सिरसा के डबवाली क्षेत्र में था। 12 अगस्त को वह राजस्थान सीमा में दाखिल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें