फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ से शाम छह बजे तक 307 बूथों पर आज लगेगा टीका

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : ?????? ???????
विज्ञापन
सुबह आठ से शाम छह बजे तक 307 बूथों पर आज लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन अगस्त यानी आज स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए महाअभियान चलाएगा। शासन द्वारा 57 हजार का लक्ष्य दिए जाने पर विभाग ने 60 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई है। महाअभियान के लिए वैक्सीन मिलने पर टीकाकरण के लिए 307 बूथ बनाए गए हैं। एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण को लेकर विभाग ने अन्य विभागों से भी सहयोग मांगा है।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि जुलाई माह में वैक्सीन न मिलने पर टीकाकरण का महाअभियान स्थगित कर दिया गया था। अब शासन द्वारा एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण करने को टीकाकरण महाअभियान चलाने का निर्देश दिए हैं। टीकाकरण महाअभियान के लिए सोमवार को कोविशील्ड की 63,500 डोज प्राप्त होने पर सभी केंद्रों पर वितरित करवा दिया गया। बताया कि टीकाकरण के लिए 307 बूथ बनाए गए है और एनजीओ संगठनों से भी सहयोग मांगा है। इसके अलावा शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 10,34,831
पहली डोज - 8,87,013
दूसरी डोज - 1,47,818
पुरुष वर्ग को - 5,56,498
महिला वर्ग को - 4,78,106
अन्य - 227
कोविशील्ड - 9,30,358
कोवाक्सीन - 1,04,473
18 से 44 उम्र को - 4,21,154
45 से 60 उम्र को - 4,05,292
60 वर्ष से अधिक - 2,08,385
कोरोना मुक्त होने से जनपद दो कदम दूर
जनपद में सोमवार को एक भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जबकि, एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या दो हो गई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 20,199 केस है। इनमें 19,956 लोग स्वस्थ हो चुके है और 241 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी और सोमवार को 81 केंद्रों के 97 बूथ पर शाम सात बजे तक 5,129 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें