शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना क्रिसमस
बुलंदशहर। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों में भी धूम रही। नगर के दिल्ली रोड स्थित स्मार्ट स्कॉलर्स स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। बच्चे सांटा क्लॉज की पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे। स्कूलों की ओर से दिए गए गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
सेंट आर जे पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। कई तरह के कार्यक्रमों में शिक्षकों ने भी भागीदारी की। इस दौरान स्कूल के संस्थापक नंद कुमार शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी, प्रधानाचार्य एसपी ओझा आदि शिक्षक शामिल रहे। लीलावती कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक डॉ. नीरज सिंघल, पूर्णिमा सिंघल और प्रधानाचार्या शैली अग्रवाल की मौजूदगी में क्रिसमस मनाया। सेंट मोमिना स्कूल में प्रधानाचार्य सविता सिंह ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम हुए, जिसमें बच्चों ने खूब धूम मचाई। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक प्रशांत गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में क्रिसमस मनाया गया।
आजाद पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक वासिक आजाद और सारिक आजाद के अलावा शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। गांव चित्सौन स्थित आजाद इंटरनेशनल स्कूल में भी क्रिसमस मनाया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान 12वीं कक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने पर छात्र मोहित कुमार गौड़ को 31 हजार रुपये का चेक दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष भूदेव गिरी, सचिव वासिक आजाद आदि शिक्षक मौजूद रहे। रैनेसा स्कूल में भी क्रिसमस धूमधाम से मना। इस मौके पर स्कूल के प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिव शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक और प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा आदि शामिल रहे। संस्कार पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ।
सनराइज पब्लिक स्कूल स्याना में बृहस्पतिवार को स्पेशल क्रिसमस डे मनाया गया। प्रधानाचार्य अनीता चौधरी और उप प्रधानाचार्य डीके शर्मा ने कहा कि भारत विभिन्न धर्म और त्योहारों को देश है। हमें हर धर्म का सम्मान करते हुए सभी त्योहार मनाने चाहिए। प्रतियोगिता में सरिता शर्मा, प्रभा दलाल, अमित गुप्ता, पवन अग्रवाल, कृष्णा रानी, शैंकी त्यागी, रीना त्यागी, मोनिका त्यागी, निधि सोमानी व शशिबाला का विशेष सहयोग रहा। औरंगाबाद के आरके पब्लिक स्कूल और नेशन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शाहिद अली और एडवोकेट अंकुर अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपासना शर्मा, बिंदु सिंह, साजिया नूर, निशा सैफी, कुमकुम अग्रवाल, दीपाली शर्मा, किरन सिंह आदि मौजूद रहे।