फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी युवक की रबुपुरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में शव पहुंचने पर युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी प्रशांत (20) पुत्र संगीत अपने चचेरे भाई शिवम (22) पुत्र बाबू के साथ रबूपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निलोनी से रिश्तेदारों के गेहूं निकलवा कर ट्रैक्टर से गांव वापस लौट रहे थे। दुगली की पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवम को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। प्रशांत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें