फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद पुलिस ने चार शातिर पशु तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने चार शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक चोरी की गई भैंस, अवैध असलहे और पशु चोरी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। आरोपी क्षेत्र में काफी समय से पशु चोरी की वारदातों को अजाम दे रहे थे। वहीं, अब पुलिस ने चारों शातिरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को थाना सिकंदराबाद पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रहीे थी। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पशु तस्करी व कटान करने वाले चार शातिर आरोपी गुलावठी की ओर से सिकंदराबाद एक वाहन में सवार होकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुलावठी बाईपास के निकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने इस दौरान एक छोटा हाथी वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी उसे मोडक़र भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। जिनकी शिनाख्त मोहम्मद अलीम निवासी मोहल्ला जमाईपुरा थाना सिकंदराबाद, कासिम निवासी बझेड़ा थाना धौलाना हापुड़, इशरत निवासी फकरपुर कबट्टा थाना खरखैदा मेरठ और मोइन निवासी बझेड़ा थाना धौलाना हापुड़ के रूप में हुई। साथ ही आरोपियों के पास से पुलिस ने वाहन में लादी गई चोरी की एक भैंस अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। आरोपी क्षेत्र में पूर्व में कई पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिन्हें अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें