फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 मुकदमों का आरोपी फुरकान गिरफ्तार, सिकंदराबाद मुठभेड़ में था शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
52 मुकदमों का आरोपी फुरकान गिरफ्तार, सिकंदराबाद मुठभेड़ में था शामिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ के विभिन्न थानों में 52 मामलों वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी फुरकान को बुधवार देर रात एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद नगर में डीएम-एसएसपी आवास के निकट हुई लूट की वारदातों का भी पुलिस ने राजफाश कर दिया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि एसओजी को बुधवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि दो मोटर साइकिल पल्सर व एफजेड पर तीन बदमाश गांव जैनपुर की ओर से बुलंदशहर की ओर कोई घटना करने के उद्देश्य से आने वाले हैं, इन्हीं बदमाशों ने करीब एक माह पूर्व डीएम रोड पर राह चलते लोगों से लूटपाट की घटना की थी। इस सूचना पर दोनों पुलिस टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मऊखेड़ा फाटक पर पहुंचे। कुछ देर बाद गांव जैनपुर की ओर से दो मोटरसाइकिल मऊखेड़ा फाटक फ्लाईओवर की ओर से आती दिखाई दी। टीम ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश अचानक पुलिस को देखकर बाइक तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार एक बदमाश को दबोच लिया। जिसकी शिनाख्त फुरकान निवासी मोहल्ला पीरखां थाना गुलावठी के रूप में हुई। जबकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश हड़बड़ाहट में बाइक समेत नीचे गिर गए, और पुलिस को चकमा देकर बाइक वहीं छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। पकड़े गए आरोपी फुरकान की निशानदेही पर रेलवे लाइन के पीछे बने खंडहरोें से लूट की घटनाओं में प्रयुक्त एक अन्य मोटर साइकिल को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

करीब पांच लाख के जेवरात हुए बरामद
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से तीन सोने की चेन, चार हाथ के कड़े, दो सोने की चूड़ी, दो कान की झालर, दो सोने की अंगूठी बरामद की हैं। जिनकी बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। यह सभी जेवरात आरोपियों ने विभिन्न क्षेत्रों में ही लूट के हैं।
पूछताछ में बताया सिकंदराबाद मुठभेड़ में था मोनू के साथ
आरोपी फुरकान ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने फरार अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद और दिल्ली में विभिन्न जगहों पर काफी संख्या में लूट की घटनाएं की हैं। साथ ही बताया कि गत दिनों सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल होने के बावजूद फरार हुए साथी मोनू के साथ था। बताया कि वह लूट की वारदातों को अंजाम देने के बाद जेवरात मेरठ निवासी एक सुनार को बेच दिया करते थे।
इन वारदातों का हुआ राजफाश
- गत सात सितंबर की रात को कोतवाली नगर क्षेत्र में कालाआम चौराहा ब्रहमपुत्र कॉम्पलेक्स के पास दंपती से गले की चेन व हाथ का कड़ा लूटने की घटना को भी अंजाम दिया था।
- गत 14 सितंबर को डीएम-एसएसपी आवास के निकट वृद्धा को बहला-फुसलाकर झांसा देकर हाथ के दो कड़े, गले की चेन, दो अंगूठी लेकर भाग गए थे।
- करीब नौ दिन पूर्व गुलावठी से बुलंदशहर की ओर जाने वाली सड़क पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर पिस्टल दिखाकर फुरकान व उसके फरार साथी मोनू उर्फ मोइनुद्दीन ने उसके हाथ में पहने एक कड़ा लूट लिया था।
- गुलावठी की घटना से दो दिन पहले फुरकान व उसके साथी मोनू उर्फ मोइनुद्दीन ने मुरादनगर हाईवे पर अबूपुर गेट के सामने एक व्यक्ति से गले की चेन छीनने की जानकारी दी है।
- करीब एक वर्ष पूर्व थाना खुर्जानगर क्षेत्र से फुरकान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार में सवार होकर सड़क पर टहल रही एक महिला को पिस्टल दिखाकर हाथों के कड़े व कानों के झालर लूटे थे।
विज्ञापन

- मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से दुकान मालिक को तमंचा दिखाकर सोने की चैन लूटी थी।
- 24 दिसंबर 2020 को थाना परतापुर मेरठ के होटल सांवरिया के बाहर एक व्यक्ति से तमंचे के बल पर सोने का कड़ा छीनकर भागे थे।
- गत 11 अक्तूबर को थाना परतापुर मेरठ के माहेश्वरी ब्राजीग फैक्ट्री के सामने से एक व्यक्ति से गले की चैन लूट ली थी।
दिल्ली में 35, यूपी में दर्ज हैं 17 मामले
आरोपी फुरकान पर दिल्ली के विभिन्न थानों में करीब 35 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बुलंदशहर में तीन, मेरठ में चार, हापुड़ में 11 और मुरादाबाद में दो मामले दर्ज हैं। उसके फरार साथी पर भी दर्जनों मामले दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद में दर्ज हैं। उसकी तलाश में पुलिस लगातार खाक छान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें