फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे 1.45 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे 1.45 लाख ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। अब ठगों ने नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी राजीव से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.45 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि उसका कालाआम चौक के पास स्थित बैंक में खाता है। गत सोमवार को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल की थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और उससे होने वाले फायदों की जानकारी दी। वह उसकी बातों में आकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने को राजी हो गया। इस पर कॉलर ने उससे क्रेडिट कार्ड का फोटो व्हाट्सएप पर मंगा लिया। फिर उसने कॉल कर कहा कि आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आया है। जो पीड़ित ने उसे बता दिया। इसके कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक और मेसेज आया, जिसमें उसके खाते से 1.45 लाख रुपये की आनॅलाइन खरीदारी की गई थी। पीड़ित ने जब आरोपी का नंबर फिर से मिलाया तो वह बंद था। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह पहली घटना नहीं
कुछ दिन पूर्व भी नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर 92 हजार रुपये ठग लिए गए थे। पीड़ित ने तहरीर दी थी। हालांकि, साइबर सेल की टीम ने रकम वापस करा दी थी।
विज्ञापन

इस तरह रहें सावधान
- बैंक अधिकारी फोन कर आपसे खाते की जानकारी नहीं पूछते हैं।
- किसी के झांसे में आकर आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को शेयर न करें।
- नेट बैंकिंग के दौरान अपनी निजता को गोपनीय ही रखें।
- समय-समय पर अपने एटीएम या नेट बैंकिंग का पासवर्ड बदलते रहें।
कोट
मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए नगर पुलिस को निर्देशित किया गया है। आरोपी के नंबर व ट्रांसफर हुई राशि कहां की है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें