फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर ठगने और नकली नोट छापने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन के नाम पर ठगने और नकली नोट छापने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोन दिलाने के नाम पर ठगी और नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर दबिश देकर अंकित गौतम उर्फ राघव निवासी मोहल्ला विजयनगर थाना मोदीनगर गाजियाबाद और आर्यन उर्फ अमित कुमार निवासी इरास संपूर्णम सोसायटी पतवारी विलेज ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर के बताए स्थान गंगानगर स्थित फ्लैट नंबर एलएच-115 पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके पर दो युवकों को 100 रुपये के नोट की कलर फोटो स्टेट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
ऐसे करते थे ठगी
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोगों को ऋण दिलाने के नाम पर ठगते थे। आवेदक से फाइल प्रोसेसिंग के नाम पर पांच हजार रुपये लेते थे। इसके बाद नियत तिथि पर 50-50 हजार रुपये के नकली बैंक चेक आवेदकों को थमा देते थे। साथ ही नोटों की फोटो स्टेट भी आवेदकों को दे दिया करते थे। पिछले छह माह से यह गोरखधंधा पॉश कालोनी गंगानगर संचालित था।
विज्ञापन

मात्र एक नोट नकली हुआ बरामद
पुलिस ने सिर्फ एक सौ का नकली नोट बरामद होना दिखाया है। जबकि, दस रुपये के कुछ नोटों की फोटो स्टेट बरामद दिखाई गई है। हालांकि, आरोपी इन नोट को पूर्व में कहां-कहां प्रयोग में ला चुके हैं, यह अभी पुलिस को स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

यह माल हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर, लीड, 100 रुपये का एक नकली नोट, एक सफेद पेपर पर 500 रुपये की फोटो कॉपी, एक 100 रुपये की फोटो कॉपी, 12 सफेद लिफाफे, 50-50 हजार के 17 फर्जी चेक, चार अलग-अलग नामों के चेक, दो नाइफ कटर, चार मोबाइल फोन, 23 लोन के भरे हुए फॉर्म, 22 लोन के खाली फार्म बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें