फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक ने धोखे से होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत छह सितंबर की दोपहर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव निवासी एक दबंग प्रवृत्ति का युवक बहला फुसला कर देहात क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने उनकी पुत्री को धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उनकी पुत्री अचेत हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक अनूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जबकि, पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। जल्द ही उसके न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए जाएंगे और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें